रायगढ़ में विप्र संगठन की पहल, हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी क... - CG Sandesh

रायगढ़ में विप्र संगठन की पहल, हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी की निशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं शुरू

रायगढ़ : सुख-दुख के साथी विप्र संगठन ने भाषा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में नई पहल करते हुए हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी की निशुल्क ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत की है। इस संबंध में संस्था की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

पत्रकार वार्ता में रायगढ़ बार काउंसिल के अध्यक्ष लालमणि त्रिपाठी, भाजपा नेता सुभाष पांडेय, एमएसपी प्लांट के प्रशांत पांडेय सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

संस्था के अध्यक्ष सुरेश कुमार दुबे और संचालन मंडल के सदस्य भानू प्रताप मिश्रा ने बताया कि भारतीय मूल दर्शन और संस्कृति को समझने के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से संस्कृत के साथ शुद्ध हिन्दी तथा व्यवसायिक उपयोग की अंग्रेजी भाषा की ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म जारी किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति निशुल्क पंजीकरण कर सकता है। संगठन करीब 20 भाषाविदों और विषय विशेषज्ञों के संपर्क में है, जो विद्यार्थियों को हिन्दी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण देंगे।

वर्तमान में कक्षाएं प्रतिदिन सुबह और शाम 8 से 9 बजे तक संचालित की जा रही हैं। यदि प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती है, तो अतिरिक्त बैच भी शुरू किए जाएंगे।

संगठन ने बताया कि वह केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं, जरूरतमंदों की सहायता और मरणोपरांत अंतिम संस्कार जैसी सामाजिक सेवाओं में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें