महासमुंद : उधार के पैसों की बात पर विवाद के बाद मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : उधार के पैसों की बात पर विवाद के बाद मारपीट

महासमुंद के बस स्टैंड स्थित बिरयानी सेंटर के पास उधार के पैसों की बात पर मारपीट के मामले में थाने में मामला दर्ज किया गया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वर्धमान नगर बेमचा निवासी अंकित नंद वर्ष 2025 फरवरी माह में अपने जान पहचान के आमिर खान को 30,000 रूपये मांग करने पर दिया था. उक्त रकम को मांग करने पर कुछ दिनों बाद दे दूंगा कहकर बोलता था लेकिन वह वापस नहीं कर रहा था.

15 जुलाई 2026 को दोपहर करीबन 1 बजे अंकित अपने दोस्त सागर साहू के साथ आमिर खान के पास उसके मुन्ना बिरयानी सेंटर गया और पैसा लौटा दो कहा. इतने में आमिर खान आवेश में आकर मैं तेरा पैसा नहीं दूंगा जो करना है तू कर ले कहकर अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट की. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आमिर खान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें