बसना : शहीद स्मारक परिसर में किया गया वृक्षारोपण - CG Sandesh

बसना : शहीद स्मारक परिसर में किया गया वृक्षारोपण

बसना के सिटी ग्राउंड के पास स्थित शहीद स्मारक परिसर में रविवार को पूर्व सैनिक संघ, फुलझर अंचल एवं बसना क्षेत्रवासियों के सहयोग से गार्डन निर्माण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

इस दौरान सभी ने परिसर की साफ-सफाई की और कई प्रजातियों के पौधे लगाए. कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को हरित श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था. आयोजकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और शहीदों की स्मृति को हरियाली के माध्यम से जीवंत रखने का संकल्प दोहराया.


अन्य सम्बंधित खबरें