बसना : किसान के साथ मारपीट, महिला सहित 3 पर केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : किसान के साथ मारपीट, महिला सहित 3 पर केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रेमड़ा में जमीन सम्बन्धी विवाद को लेकर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम रेमड़ा निवासी किसान छेदीलाल परमार 9 जुलाई 2026 को सुबह करीबन 10:30 बजे अपने साथी गोवर्धन बारिक के साथ अपने मोटर सायकल से घर जा रहा था. इसी दौरान नवीन का भाई प्रवीण बाघ अपने मोटर सायकल को छेदीलाल के सामने खड़ी कर दिया. नवीन बाघ, प्रवीण बाघ, अनीता बाघ वहां पर आ गये और जमीन विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर अश्लील गाली गलौच कर आज तुझे नहीं छोडेंगे कहते हुए हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.

मारपीट करते देख छेदीलाल के साथी गोवर्धन बारिक और राजकुमार परमार आये और बीच बचाव किये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नवीन बाघ, प्रवीण बाघ और अनीता बाघ के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें