CG : हाईवा की चपेट में आए दो बाइक में सवार 3 युवक, एक की दर्... - CG Sandesh

CG : हाईवा की चपेट में आए दो बाइक में सवार 3 युवक, एक की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर को हुए एक भयावह सड़क हादसे ने क्षेत्र में मातम फैला दिया। नवोदय विद्यालय के समीप सीसीआर कंपनी के एक हाईवा (CG 22 AG 7796) और दो मोटरसाइकिलों (CG 22 X 5695 व CG 15 EL 4335) की भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से उपचार के दौरान शैलू मीरी की मौत हो गई। हादसे में संतोष भैंना और धनंजय डहरे की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के बयान विरोधाभासी हैं; जहाँ कुछ लोग इसे बाइक की आपसी टक्कर के बाद हाईवा की चपेट में आना बता रहे हैं, वहीं अन्य इसे हाईवा द्वारा सीधे टक्कर मारे जाने की घटना बता रहे हैं। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई मल्हार पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हाईवा और उसके चालक को अपनी हिरासत में ले लिया है। और अब पूरे मामले की जांच मे जुट गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें