CG : हाईटेंशन बिजली करंट की चपेट में आये 5 मजदूर - CG Sandesh

CG : हाईटेंशन बिजली करंट की चपेट में आये 5 मजदूर

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी वार्ड में स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली का पोल खड़ा करने के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आकर करंट लगने में पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में चार पुरुष और एक महिला हैं। 

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। .


अन्य सम्बंधित खबरें