महतारी वंदन योजना के हितग्राहीयों के लिए खुशखबरी, बढ़ी ई-केवा... - CG Sandesh

महतारी वंदन योजना के हितग्राहीयों के लिए खुशखबरी, बढ़ी ई-केवाईसी पंजीयन की तिथि

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र हितग्राही महिलाओं के ई-केवाईसी के पंजीयन की तिथि तीस जून से बढ़ाकर तीस अगस्त कर दी गई है। बस्तर जिले के महिला और बाल विकास अधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले में लगभग नब्बे प्रतिशत हितग्राही महिलाओं ने ई-केवाईसी करवा लिया है। 

उन्होंने छूटे हुए हितग्राही महिलाओं से निर्धारित समय में ई-केवाईसी कराने की अपील की है। .


अन्य सम्बंधित खबरें