PM आवास योजना पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, दावों और हकीकत प... - CG Sandesh

PM आवास योजना पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, दावों और हकीकत पर उठाए सवाल

रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा योजना की उपलब्धियों को लेकर किए गए दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16 लाख से अधिक आवास दिए जा चुके हैं। लेकिन अब राज्य के उपमुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर सर्वे से छूटे पात्र परिवारों को भी योजना का लाभ देने की मांग की गई है।

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि इतने बड़े पैमाने पर पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध करा दिए गए थे, तो फिर सर्वे से छूटे परिवारों के लिए अलग से पत्र लिखने की जरूरत क्यों पड़ी। पार्टी का आरोप है कि इससे भाजपा के दावों और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर स्पष्ट होता है।

कांग्रेस ने कहा कि गरीबों के नाम पर राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ समय पर मिले।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें