अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन दिनों में 56 हजा... - CG Sandesh

अमरनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में चल रही वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा के पहले तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तीसरे दिन रिकॉर्ड 24,648 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं, दूसरे दिन 19,221 और पहले दिन 12,168 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यात्रा को लेकर लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है।

इधर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन का कहना है कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकें।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें