छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने किसानों से की यह अपील - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने किसानों से की यह अपील

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों से मिश्रित खेती अपनाने की अपील की है। कांकेर में किसान संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसान धान के साथ दलहन और तिलहन की खेती करें तथा खेतों की मेड़ों पर मुनगा लगाएं। 

उन्होंने कम लागत और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। नेताम ने खेती के साथ मछलीपालन, मुर्गीपालन और पशुपालन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जैविक खेती अपनाने पर बल दिया । 

कृषि मंत्री ने बताया कि धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को राज्य सरकार प्रति एकड़ 15 हजार रुपये आदान सहायता प्रदान करेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें