नकटी मामले पर विकास उपाध्याय का बीजेपी पर हमला, बोले- बयान न... - CG Sandesh

नकटी मामले पर विकास उपाध्याय का बीजेपी पर हमला, बोले- बयान नहीं, सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ें

रायपुर : नकटी मामले को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बयान के बाद पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि सांसद इस मामले को वास्तव में संवेदनशील मानते हैं और उन्हें लगता है कि प्रभावित लोगों के साथ गलत हुआ है, तो केवल बयान देने से काम नहीं चलेगा।

विकास उपाध्याय ने कहा कि यदि सांसद इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर संघर्ष करते हैं तो कांग्रेस उनका साथ देने के लिए तैयार है। उनका आरोप है कि नकटी में लोगों के मकान टूट गए, कई परिवार बेघर हो गए, लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है।

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा का इस मामले में दोहरा रवैया सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर पार्टी के नेता प्रभावित लोगों के प्रति सहानुभूति जताते हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने मांग की कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिले और सरकार उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें