गैस सिलेंडर के मूल्‍य में करीब 183 रुपये की कमी - CG Sandesh

गैस सिलेंडर के मूल्‍य में करीब 183 रुपये की कमी

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम के व्‍यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के मूल्‍य में 183 रुपये 50 पैसे की कमी की है। भारतीय तेल निगम लिमि‍टेड के अनुसार नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। 

इस कटौती के बाद अब 19 किलोग्राम का व्‍यावसायिक एलपीजी सिलेंडर दिल्‍ली में दो हजार नौ सौ तीस रुपये में मिलेगा। इस फैसले से रेस्‍तरां, ढाबा, होटल और अन्‍य खान-पान व्‍यावसायियों को लाभ होगा।


अन्य सम्बंधित खबरें