व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा को भेजा नोट... - CG Sandesh

व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, मेटा को भेजा नोटिस

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने भारत में व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर को शुरू करने के मामले में मेटा को नोटिस जारी किया है। सरकार ने इस फीचर से जुड़ी पूरी जानकारी तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा है।

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, सरकार जानना चाहती है कि यह नया फीचर कैसे काम करेगा, इससे यूजर्स की सुरक्षा और गोपनीयता पर क्या असर पड़ेगा और इसे लागू करने की क्या प्रक्रिया होगी।

फिलहाल मेटा की ओर से इस नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सरकार द्वारा मांगी गई जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई या निर्णय लिया जाएगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें