CG ब्रेकिंग : VB-G RAM G के श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी, ... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : VB-G RAM G के श्रमिकों की मजदूरी में बढ़ोतरी, अब प्रतिदिन 261 की जगह मिलेंगे इतने रुपये

रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के तहत अकुशल श्रमिकों की मजदूरी दर में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। अब प्रदेश में ग्रामीण श्रमिकों को 261 रुपये प्रतिदिन की जगह 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी।

नई मजदूरी दर में 39 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की गई है। यह नई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी। सरकार के इस फैसले से ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों श्रमिक परिवारों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम श्रमिकों के कल्याण और उनकी आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के श्रमिक परिवारों को नई मजदूरी दर लागू होने पर बधाई दी।

सरकार का कहना है कि मजदूरी बढ़ने से ग्रामीण श्रमिकों की आय में सुधार होगा और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें