बसना : गुरूकृपा रेस्टोरेन्ट में अवैध शराब के मामले में पुलिस... - CG Sandesh

बसना : गुरूकृपा रेस्टोरेन्ट में अवैध शराब के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

बसना के वीरनारायण सिंह चौक स्थित गुरूकृपा रेस्टोरेन्टव में पुलिस ने अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब बिक्री की सुचना पर 30 जून 2026 को पुलिस गुरूकृपा रेस्टोरेन्टै पहुंची. जहाँ आरोपी अंशु राजा कालरा पिता गुरूभेज सिंग उम्र 30 साल निवासी वार्ड नंबर 13 टीकरापारा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर भरा 10 पौवा सीजी फाईन व्हिस्की शराब प्रत्येक कीमती 1200 रूपये एवं 500 रूपये नगदी रकम जुमला 1700 रूपये बरामद किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी अंशु राजा को गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर उसे जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें