CG : 5 रुपये में मिलेगी 20 लीटर वाली पानी बोतल - CG Sandesh

CG : 5 रुपये में मिलेगी 20 लीटर वाली पानी बोतल

कोरबा जिले में कोयला खदानों से निकलने वाले पानी का उपयोग अब पेयजल के लिए किया जाएगा। कोल इंडिया लिमिटेड ने ‘कोल नीर’ परियोजना के तहत खदानों के माइन वाटर को शुद्ध कर बोतलबंद पेयजल के रूप में उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। 

अधिकारियों ने बताया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की छियालीस खदानों में लगभग एक हजार दो सौ अस्सी लाख घनमीटर माइन वाटर उपलब्ध है। अब इस जल को अत्याधुनिक आरओ और जल शोधन तकनीक से शुद्ध कर ‘कोल नीर’ ब्रांड नाम से बाजार में उतारा जाएगा। 

योजना के तहत बीस लीटर की बोतल मात्र पांच रूपए में उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। कोल इंडिया की चार प्रमुख कंपनियों बीसीसीएल, सीसीएल, एसईसीएल और एमसीएल में माइन वाटर बॉटलिंग प्लांट स्थापित किए गए हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें