छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बना देश का अग्रण... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बना देश का अग्रणी राज्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती और शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए पंद्रह जून से संचालित विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

प्रदेश ने अभियान के शुरूआती नौ दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य का बहत्तर प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह अभियान आगामी पंद्रह जुलाई तक चलेगा। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला तथा बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सभी हितधारकों को बधाई दी है।

अन्य सम्बंधित खबरें