CG : पुलिस तकनीक से हुई लैस, 120 विवेचकों को मिले स्मार्ट मो... - CG Sandesh

CG : पुलिस तकनीक से हुई लैस, 120 विवेचकों को मिले स्मार्ट मोबाइल डेटा टर्मिनल

कवर्धा। अपराध विवेचना को अधिक त्वरित, वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस के 120 विवेचकों को अत्याधुनिक मोबाइल डेटा टर्मिनल (स्मार्ट मोबाइल फोन) वितरित किए गए। यह वितरण पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ASUMP Scheme AAP 2025-26 के तहत किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में 20 निरीक्षक, 38 उप निरीक्षक और 62 सहायक उप निरीक्षकों को डिवाइस सौंपे गए। 

इन स्मार्ट डिवाइसों के माध्यम से विवेचक घटनास्थल से ही ऑनलाइन रिकॉर्ड, दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और पुलिस एप्लीकेशनों का उपयोग कर तेजी से विवेचना कर सकेंगे। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है। मोबाइल डेटा टर्मिनल के उपयोग से अपराध अनुसंधान की गति और गुणवत्ता दोनों में सुधार होगा तथा नागरिकों को अधिक पारदर्शी और बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी।


अन्य सम्बंधित खबरें