प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे 'मन की बात', सुबह 11 बजे देशवासि... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे 'मन की बात', सुबह 11 बजे देशवासियों को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की 135वीं कड़ी के जरिए देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों से अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे आकाशवाणी के माध्यम से किया जाएगा।

'मन की बात' का सीधा प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट तथा न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसके अलावा एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनलों पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।

हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के विभिन्न क्षेत्रीय भाषा चैनलों पर भी किया जाएगा, ताकि देशभर के लोग अपनी-अपनी भाषा में प्रधानमंत्री के विचार सुन सकें।

'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी समय-समय पर देश के महत्वपूर्ण मुद्दों, जनभागीदारी, नवाचार, सामाजिक अभियानों और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों पर अपने विचार साझा करते हैं।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें