रायपुर में बोले केसी वेणुगोपाल: भाजपा इतिहास को विकृत करने औ... - CG Sandesh

रायपुर में बोले केसी वेणुगोपाल: भाजपा इतिहास को विकृत करने और विपक्ष को कमजोर करने में जुटी

रायपुर : एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रायपुर में आयोजित जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के जरिए बूथ स्तर से लेकर एआईसीसी तक अपने कैडर को मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान नौ राज्यों में पूरा हो चुका है और जल्द अन्य राज्यों में भी चलाया जाएगा।

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में आपातकाल को शामिल किए जाने पर वेणुगोपाल ने भाजपा पर इतिहास को विकृत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नीट और पेपर लीक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विफल रही है, जबकि इतिहास बदलने में व्यस्त है।

टीएमसी और शिवसेना के सांसदों से जुड़े मामलों पर उन्होंने भाजपा पर विपक्ष को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए इसे "अघोषित आपातकाल" करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक दलों को तोड़कर अपनी मंशा पूरी करना चाहती है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में भी वेणुगोपाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जनता बेरोजगारी, महंगाई और परीक्षा घोटालों से परेशान है, जबकि कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष करेगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें