CG : किराना व्यवसायी के अपहरण मामले में गिरोह के 3 आरोपी गिर... - CG Sandesh

CG : किराना व्यवसायी के अपहरण मामले में गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में बीते बीस जून को हुए किराना व्यवसायी के अपहरण के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यवसायी को छोड़ने के बदले बीस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। 

आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार, मोबाइल फोन और एक चारपाहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें