एक निवेश, बीमा सुरक्षा और पक्के रिटर्न का भरोसा - CG Sandesh

एक निवेश, बीमा सुरक्षा और पक्के रिटर्न का भरोसा

मुंबई, जून, 2026: आज के समय में लोग ऐसा निवेश चाहते हैं, जिसमें पैसे बढ़ने की संभावना भी हो, परिवार की सुरक्षा भी बनी रहे और भविष्य को लेकर भरोसा भी मिले। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारतीय जीवन बीमा उद्योग का पहला ऐसा यूलिप है, जिसमें निवेश के साथ पहले से तय गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट भी मिलता है।

यह प्लान उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो एक बार निवेश करके लंबे समय तक निश्चिंत रहना चाहते हैं। इसमें ग्राहक को पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ कवर मिलता है और मैच्योरिटी पर फंड वैल्यू या गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट में से जो ज्यादा होगा, वही राशि दी जाती है। यानि निवेश बढ़ने का फायदा भी और न्यूनतम रिटर्न का भरोसा भी। 

उदाहरण के तौर पर, यदि 45 वर्ष का कोई व्यक्ति 5 लाख रुपए का एकमुश्त निवेश करता है, तो वह 6.25 लाख रुपए का लाइफ कवर चुन सकता है। ऐसे में, उसे 7 लाख रुपए का गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा। 

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर विकास गुप्ता ने कहा, आज ग्राहक ऐसे विकल्प चाहते हैं, जो सुरक्षा, गारंटीड रिटर्न और टैक्स के लिहाज से बेहतर फायदे एक साथ दें। आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर सिक्योर इसी सोच के साथ तैयार किया गया है, ताकि ग्राहकों को निवेश और सुरक्षा दोनों का लाभ मिल सके। 

कंपनी के अनुसार यह प्लान शुरुआती प्रीमियम के 140 प्रतिशत तक गारंटीड मैच्योरिटी बेनिफिट देता है। साथ ही इसमें प्रीमियम एलोकेशन चार्ज और पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज शून्य रखा गया है, जिससे ग्राहकों का अधिक पैसा निवेश में काम करता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें