बसना : पीकअप की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चा सहित 2 घायल - CG Sandesh

बसना : पीकअप की टक्कर से 5 वर्षीय बच्चा सहित 2 घायल

बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर मोड के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 5 वर्षीय बच्चा सहित दो घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, 22 जून को सुबह करीब 09:12 बजे भंवरपुर रोड मोड के पास एनएच 53 रोड पर पिकअप टी आर नं. एमएच 47 सी 0003 टी सी 2378 ने बसना से सरायपाली की ओर जा रही मोटर सायकल सुपर स्लेओर जन्डर CG 06 GB 216 को पीछे से टक्कर मार दी.

हादसे की सुचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और बाइक सवार घायल बाबुलाल भोई एवं 5 वर्षीय बच्चा आर्यन प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई.

मामले में पुलिस ने आरोपी पीकअप चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें