बिलासपुर के रिवर व्यू क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से सनसनी... - CG Sandesh

बिलासपुर के रिवर व्यू क्षेत्र में नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर व्यू इलाके में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा और उसे वहां फेंकने के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता और आक्रोश का माहौल है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें