असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों मे... - CG Sandesh

असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने असम और मेघालय में आज मूसलाधार बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों और सिक्किम में भी तेज बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में कल तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी, कराईकल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने विदर्भ क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक भीषण लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें