गांधी पुतला चौक पर दुकान लगाने की अनुमति मांगने कलेक्टर पहुं... - CG Sandesh

गांधी पुतला चौक पर दुकान लगाने की अनुमति मांगने कलेक्टर पहुंचे सब्जी विक्रेता

रायगढ़ : गांधी पुतला चौक पर सुबह के समय सब्जी बेचकर आजीविका चलाने वाले सब्जी विक्रेता सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने मांग की कि उन्हें प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9:30 बजे तक गांधी प्रतिमा के सामने सब्जी पसरा लगाने की अनुमति दी जाए।

सब्जी विक्रेताओं का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी लगातार उन्हें दुकान लगाने से रोकते हुए परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि 18 जून को नगर निगम के कर्मचारी सूरज देवांगन और अन्य कर्मचारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के गांधी पुतला चौक पहुंचकर उनका सामान जबरन हटा दिया।

विक्रेताओं के मुताबिक इस दौरान तराजू, बाट सहित अन्य सामग्री भी जब्त कर ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और सामान फेंकने की धमकी भी दी गई।

सब्जी विक्रेताओं ने यह भी दावा किया कि नगर निगम आयुक्त से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और निर्धारित समय तक गांधी प्रतिमा के सामने व्यवसाय करने की अनुमति देने की मांग की है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें