बिलासपुर : पैसे मांगने पर चाय दुकानदार पर धारदार वस्तु से हम... - CG Sandesh

बिलासपुर : पैसे मांगने पर चाय दुकानदार पर धारदार वस्तु से हमला

बिलासपुर : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक चाय दुकानदार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। मंगला चौक निवासी चाय दुकानदार अजय पर प्रदीप पड्डू नामक युवक ने धारदार वस्तु से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित अजय के मुताबिक, आरोपी अक्सर उसकी दुकान पर मुफ्त में चाय पीने आता था और पैसे मांगने पर विवाद करता था। घटना वाले दिन भी जब उसने चाय के पैसे मांगे तो आरोपी भड़क गया। पहले उसने गाली-गलौज और मारपीट की, फिर अचानक धारदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे दुकानदार के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद घायल दुकानदार ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें