CG : क्रॉस वोटिंग ने बचाई कोटा जनपद अध्यक्ष की कुर्सी, अविश्... - CG Sandesh

CG : क्रॉस वोटिंग ने बचाई कोटा जनपद अध्यक्ष की कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल

कोटा : जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष सूरज साधेलाल भारद्वाज के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव सोमवार को आवश्यक बहुमत हासिल नहीं कर सका। क्रॉस वोटिंग के चलते अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहीं।

जनपद पंचायत के 25 सदस्यों में अध्यक्ष सहित 19 सदस्य भाजपा और 5 सदस्य कांग्रेस से जुड़े हैं। अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस के कुल 22 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसे लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक हलचल तेज थी।

अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई रोकने के लिए अध्यक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन राहत नहीं मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को मतदान कराया गया। तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था।

मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 16 वोट पड़े, जबकि अध्यक्ष के समर्थन में 9 वोट मिले। आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण प्रस्ताव निरस्त हो गया और सूरज साधेलाल भारद्वाज अध्यक्ष पद पर बनी रहीं।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक क्रॉस वोटिंग ने पूरे समीकरण बदल दिए और यही अध्यक्ष की कुर्सी बचाने में निर्णायक साबित हुई।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें