बड़ी खबर : कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 स्टूडेंट की मौत, ... - CG Sandesh

बड़ी खबर : कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 15 स्टूडेंट की मौत, बढ़ सकते है मृतकों के आकड़े

डेस्क। यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक दो मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं।

दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। SDRF और NDRF भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा है, जिसके जरिए शवों को बाहर निकाला जा रहा है। एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। ब्रजेश पाठक ने और मंगवाई हैं।

मीडिया से बात करते-करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रो पड़े। उन्होंने कहा- मैंने अपनी आंखों के सामने लाशों को निकलते देखा है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं। सीएम योगी अलीगढ़ का दौरा बीच में छोड़कर लखनऊ लौट रहे हैं।

जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। बेसमेंट में लगी AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें