एमसीबी में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के कड़... - CG Sandesh

एमसीबी में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एमसीबी जिले में आज आयोजित नीट (NEET) परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी गई।

जिले में नीट परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें झगराखांड स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय सहित मनेंद्रगढ़ के दो अन्य केंद्र शामिल रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बिजली, बैठक व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गईं। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती रतन सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से अपील की कि वे परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने से बचें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें