CG: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से ... - CG Sandesh

CG: बाथरूम में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से सनसनी

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंगियाडीह में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। घटना अपोलो हॉस्पिटल चौक के पास स्थित एक मकान की है, जहां बाथरूम में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डायल-112 और सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक का शव फंदे पर लटका था, लेकिन उसके पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मौत को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें