अभनपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, छत्तीसगढ़-ओडिशा... - CG Sandesh

अभनपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, छत्तीसगढ़-ओडिशा के जिलाध्यक्ष होंगे शामिल

अभनपुर : कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां तेज हो गई हैं। राहुल गांधी के संभावित दौरे की चर्चाओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अभनपुर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिस्सा लेंगे। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए विषय विशेषज्ञ जिलाध्यक्षों को संगठन संचालन, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया रणनीति और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राहुल गांधी के विजन को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के लिए यह प्रशिक्षण शिविर मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि जिलाध्यक्षों को नई जिम्मेदारियों और चुनौतियों के लिए तैयार किया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने जिलों में कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षित कर सकें।

शिविर में संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति और केंद्र सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के तरीकों पर भी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। वहीं, राहुल गांधी के संभावित दौरे को देखते हुए अभनपुर में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें