CG : इस्पात संयंत्र में करंट लगने से मजदूर की मौत  - CG Sandesh

CG : इस्पात संयंत्र में करंट लगने से मजदूर की मौत

राजनांदगांव। जिले के औद्योगिक संस्थान कल्याणी इस्पात में एक मजदूर की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है । घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई।

स्पात संयंत्र में कार्यरत मजदूर परिसर में टहल रहा था। तभी वह एक पोल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य मजदूरों के द्वारा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने मांग की गई। इस मामले में एएसपी किर्तन राठौर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें