G-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया वैश्विक एकजुटता का सं... - CG Sandesh

G-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने दिया वैश्विक एकजुटता का संदेश, भरोसे और साझेदारी पर दिया जोर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए नई साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता के निर्माण पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक सहयोग का आधार आपसी विश्वास, समान भागीदारी और मानवता को प्राथमिकता देना होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा मानवता को सर्वोपरि रखा है, जिसकी झलक भारत के नेतृत्व वाली कई वैश्विक पहलों में दिखाई देती है। इनमें अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर गठबंधन, वैश्विक बायोफ्यूल गठबंधन, मिशन लाइफ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की सोच सदियों से ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की रही है और यही कारण है कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भारत दुनिया के उन देशों में शामिल रहा है, जिसने सबसे पहले सहायता पहुंचाई है। प्रधानमंत्री ने श्रीलंका में चक्रवात, अफगानिस्तान में भूकंप, मोज़ाम्बिक में बाढ़ और जमैका में आए तूफान के दौरान भारत द्वारा दी गई मदद का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य सुरक्षा, डिजिटल पहचान, तकनीक आधारित सशक्तिकरण और महिला नेतृत्व वाले विकास में ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ का मंत्र बेहद प्रभावी साबित हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारी ‘दाता और प्राप्तकर्ता’ की भावना के बजाय समान भागीदारी और एकजुटता पर आधारित होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान न करना वैश्विक एकजुटता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री ने शांति और स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीतिक प्रयासों को आवश्यक बताया।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें