12 वर्षों में विरासत संरक्षण और जनकल्याण को मिली नई दिशा, सर... - CG Sandesh

12 वर्षों में विरासत संरक्षण और जनकल्याण को मिली नई दिशा, सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर देश ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। इस दौरान सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं।

इसी क्रम में आकाशवाणी समाचार द्वारा '12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के' विषय पर विशेष श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है। इस श्रृंखला में देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर विशेष चर्चा की गई।

सरकार का कहना है कि बीते वर्षों में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने और देश की विरासत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें