CG : अधिक कीमत पर शराब बेचने का आरोप, 4आबकारी SI निलंबित - CG Sandesh

CG : अधिक कीमत पर शराब बेचने का आरोप, 4आबकारी SI निलंबित

8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

छत्तीसगढ़ में शराब की ओवररेटिंग की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न जिलों की शराब दुकानों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने के मामले सामने आने के बाद आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा ने 4 आबकारी उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। 

वहीं 8 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

अन्य सम्बंधित खबरें