छत्तीसगढ़ के स्कूल खुलेंगे 16 जून से, समय-सारिणी के अनुसार अध... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के स्कूल खुलेंगे 16 जून से, समय-सारिणी के अनुसार अध्यापन कराने का आदेश

प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोलह जून से खुल जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को आदेश जारी कर दिया है। 

आदेश में विभाग ने सभी स्कूलों को पहले ही दिन से समय-सारिणी के अनुसार अध्ययन-अध्यापन कार्य शुरू करने को कहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए पन्द्रह अप्रैल से सोलह जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया था।


अन्य सम्बंधित खबरें