भीम आर्मी ने पामगढ़ में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, खाद-बीज,... - CG Sandesh

भीम आर्मी ने पामगढ़ में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, खाद-बीज, बिजली और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने किसानों की समस्याओं और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों को खाद और बीज उचित मूल्य पर तथा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इसके अलावा लगातार हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाने और बढ़े हुए बिजली बिलों में राहत देने की मांग भी की गई।

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण कर लोगों को राहत देनी चाहिए।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पामगढ़ पुलिस मौके पर तैनात रही। हालांकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें