NH-49 पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में पिता ... - CG Sandesh

NH-49 पर भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की टक्कर में पिता समेत दो बच्चे घायल

सक्ती : जिले के बाराद्वार क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पिता और उसके दो बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार पिता अपने बेटे और बेटी के साथ सक्ती की ओर से बाराद्वार जा रहे थे। इसी दौरान बाराद्वार की दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में कार सवार तीनों लोगों को चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें