महासमुंद : पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, प... - CG Sandesh

महासमुंद : पद्म पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ, प्रस्ताव भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई

भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस वर्ष 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। भारत सरकार की मंशा इन पुरस्कारों के माध्यम से राज्य के सुदूर वनांचलों, ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों से समाज के उन अनसुने और विशेष रूप से गुमनाम नायकों की पहचान करना है, जिन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं कल्याण के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य किया हो।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि पद्म पुरस्कारों के लिए व्यक्तिगत रूप से भेजे जाने वाले नामांकन ऑनलाइन के माध्यम से भारत सरकार के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुरस्कारों के लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से अनुशंसा सहित योग्य पात्र व्यक्तियों के स्पष्ट नामांकन प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 तक निर्धारित है।  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें