छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है यात्री बसों का किराया - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है यात्री बसों का किराया

परिवहन विभाग ने बस संचालकों से की बैठक

राज्य में यात्री बसों के किराये में वृद्धि को लेकर परिवहन विभाग ने बस संचालकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। बस संचालकों ने बताया कि वर्ष 2021 के बाद से किराये में बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है।

उन्होंने डीजल के दामों के अनुसार किराया तय करने के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की। परिवहन विभाग ने कहा है कि अन्य राज्यों की किराया दरों का अध्ययन कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें