CG : दिव्यांग युवाओं को मिलेगा रोजगार - CG Sandesh

CG : दिव्यांग युवाओं को मिलेगा रोजगार

रायपुर जिले के दिव्यांग युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 5 जून को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

यह रोजगार मेला शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में अस्थिबाधित, बौने, कम सुनने तथा देखने में कठिनाई वाले दिव्यांगजन भाग ले सकेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें