CG : सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से भड़के रमन सिंह, कलेक्टर-ए... - CG Sandesh

CG : सामूहिक विवाह में अव्यवस्था से भड़के रमन सिंह, कलेक्टर-एसपी को लगाई फटकार, बोले - अब तक के राजनीतिक इतिहास में ऐसी व्यवस्था नहीं देखी

बेमेतरा। बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम उस वक्त चर्चा में आ गया, जब विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अधिकारियों पर खुलकर नाराज हो गए। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम के दौरान रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में उन्होंने कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेज आंधी और बारिश के चलते कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूरी तरह बिगड़ गईं। मंच पर स्वागत-सम्मान की व्यवस्था से लेकर वैकल्पिक इंतजाम तक कई खामियां सामने आईं। हालात ऐसे बन गए कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद समारोह, लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम तक रद्द करना पड़ा।

  बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,डॉ. रमन सिंह सहित मंत्रिमंडल उपस्थित रहें इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम मुख्यमंत्री की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए सीधे तौर पर एसपी और कलेक्टर को खरी खोटी सुनाई और कहा कि मैं अपने अब तक के राजनीतिक इतिहास में ऐसी व्यवस्था नहीं देखी जिला प्रशासन को प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी नहीं है अब से सीख ले की आगे व्यवस्था कैसे करनी है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश का पूरा नेतृत्व बेमेतरा में मौजूद था, फिर भी प्रशासन तैयार क्यों नहीं था।

रमन सिंह ने कहा कि ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक स्थल की व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न होने की सख्त हिदायत दी। उनके इस बयान और नाराजगी का वीडियो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बता दे कि सामूहिक विवाह के दौरान सामान्य बारिश से व्यवस्था बिगड़ी थी साथ ही सीएम के स्वागत में भी प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाया गया था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें