CG : शराब दुकान के पास दोस्तों में विवाद के बाद मारपीट, घर ... - CG Sandesh

CG : शराब दुकान के पास दोस्तों में विवाद के बाद मारपीट, घर लौटकर पेंटर ने की खून की उल्टियां, रास्ते में मौत

बिलासपुर। जिले के तोरवा अंतर्गत देवरीखुर्द स्थित छठघाट शराब दुकान के पास दोस्तों के बीच हुआ मामूली विवाद एक युवक के लिए काल बन गया। तोरवा बापूनगर निवासी और पेशे से पेंटर ईश्वर गोंड का शराब दुकान के पास अशोक वाडेकर और उसके साथियों से विवाद हो गया था, जिसके बाद चार लोगों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद जब ईश्वर शराब के नशे में अपने घर लौटा, तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसने खून की उल्टियां करना शुरू कर दिया।

घबराए परिजन उसे तुरंत गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। हालांकि ईश्वर ने दम तोड़ दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें