CG : पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या, नाबालिग समेत 3 आरोप... - CG Sandesh

CG : पत्नी के प्रेमी की बेरहमी से हत्या, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जाम जूनवानी खारापारा में 34 वर्षीय सुशील खलखो की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक का आरोपी जयलाल एक्का की पत्नी के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। हाल ही में दोनों साथ रहने लगे थे, जिससे नाराज होकर आरोपी और उसके परिजनों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना की रात करीब 11 बजे आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर पत्थर से सिर कुचलकर सुशील की हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें