नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम की कार्य... - CG Sandesh

नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम की कार्यशाला, 100 औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम लिमिटेड (NICDC) ने गुरुवार को नई दिल्ली में “भव्‍य योजना” और भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) तथा राष्ट्रीय परीक्षणशाला की परीक्षण सुविधाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम में देशभर के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने कहा कि योजना की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि औद्योगिक पार्क कितने निवेश आकर्षित कर पाते हैं और वे किस तरह मजबूत विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित होते हैं।

कार्यशाला में औद्योगिक बुनियादी ढांचे, गुणवत्ता मानकों और परीक्षण सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बताया गया कि “भव्‍य योजना” के तहत देशभर में 100 प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 33 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य देश में उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें