CG : सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान गिरा विशालकाय पेड़, सात ... - CG Sandesh

CG : सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान गिरा विशालकाय पेड़, सात लोग घायल

गरियाबंद। जिले में चल रहे सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खाना बनाने के स्थल पर अचानक पीपल का पेड़ गिर पड़ा। हादसे में मौके पर मौजूद सात लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर भोजन बनाने की तैयारी चल रही थी।इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ पुराना पीपल का पेड़ बीचोंबीच दो हिस्से में बटकर धराशायी हो गया। पेड़ गिरते ही वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में कुछ लोगों को हाथ-पैर और सिर में चोटें आई हैं,जिसमे एक बच्चा भी शामिल है,जांघे जिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों द्वारा सभी का उपचार जारी है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें