CG : तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर। जिले के बेलसरी मोड़ के पास तेज रफ्तार बस और मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बृजराज किशोर उर्फ गोविंदा महादेवा पिता बी.पी. महादेवा, निवासी ग्राम लीची के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें