CG : नौतपा के कहर के बीच युवक की रहस्यमयी मौत - CG Sandesh

CG : नौतपा के कहर के बीच युवक की रहस्यमयी मौत

खैरागढ़। शहर के गैस गोदाम के पास मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक करीब दोपहर 3 बजे वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

इधर जिले में नौतपा और भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत हीट स्ट्रोक से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें