पी.डी. काॅलेज में शहीद नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धा... - CG Sandesh

पी.डी. काॅलेज में शहीद नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा संपन्न

शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय रायगढ़ में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपुरुष, स्वर्गीय नंदकुमार पटेल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनकी शहादत को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से हुई। हिन्दी संकाय के विभागाध्यक्ष श्री राज कुमार लहरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीद नंदकुमार पटेल जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने शिक्षा और समाजहित को सदैव प्राथमिकता दी। उनकी शहादत छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्य लिपिक पन्ना लाल सोन ने कहा कि पटेल जी का व्यक्तित्व सरलता और दृढ़ता का अद्भुत संगम था। वे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के प्रति समर्पित रहे। अगले चरण में अनुभवी कर्मचारी सहायक ग्रेड-3 राम बजरंग थवाईत व सार्थियों के साथ विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए और संकल्प लिया कि वे उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे।
 
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महाविद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे पटेल जी के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा और सेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहेंगे। इस दौरान कर्मचारी शिव कुमार साव, मिनकेतन निर्मलकर एवं आकांक्षा यादव, अनिल यादव व संतोष यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें